उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

जिला अस्पताल से फरार महिला बंदी गिरफ्तार

देवेन्द्र तिवारी

उन्नाव।दिनांक 08.09.2023 को जिला अस्पताल उन्नाव मे भर्ती महिला बंदी अनीता पत्नी स्व0चन्द्रपाल पासी उम्र करीब 28 वर्ष नि0 रामनन खेड़ा भगवंत नगर थाना बिहार जनपद उन्नाव सम्बन्धित वाद सं0 229/15 मु0अ0सं0 104/215 धारा 302 भादवि0 थाना बिहार जनपद उन्नाव जिला अस्तपाल से फरार हो गयी थी। अधीक्षक कारागार की सूचना पर थाना कोतवाली पर फरार युवती के विरुद्ध मु0अ0सं0 744/2023 धारा 224 भादवि पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 10.09.2023 को व0उ0नि0 अरविन्द पाण्डेय मय हमराह फोर्स द्वारा फरार महिला बन्दी अनीता उपरोक्त को गढ़ी छत्रपति कांशीराम कालोनी आटो स्टैण्ड फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा महिला बन्दी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button