उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने अधिकारियो को दिलायी शपथ, कलेक्ट्रेट परिसर में रोपित किए पौधे


उन्नाव।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी शपथ दिलायी गयी। साथ ही जिलाधिकारी सहित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विकास कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आंवला एवं नीम के पौधे रोपित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण से ही सभी प्राणियों का जीवन है।हम सबको प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए।जबकि हम लोग पर्यावरण को दूषित और प्रकृति का दोहन कर रहे हैं, जिससे समय के साथ-साथ पर्यावरण व प्रकृति नष्ट होती जा रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता रहा है। अपने आगे की पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखने हेतु पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबका नैतिक दायित्व है। हमें अपने प्राणों की रक्षा हेतु पानी, पेड़, पशु, पवन, पर्यावरण और प्रकृति सभी का अनिवार्य रूप से संरक्षण करना होगा। इस मौके पर डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि हम सभी लोग पर्यावरण के संरक्षण हेतु कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उस पेड़ की परिवार के सदस्य की तरह देख-भाल करें।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button