उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

जनता पार्टी आगामी 2024 के चुनाव के मद्देनजर कस चुकी है कमर

उन्नाव।जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जिला चंदौली में अल्पसंख्यक मोर्चा के कैंप कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम खान के द्वारा
मनोनयन कार्यक्रम रखा गया जिसमें जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पद्माकर सिंह सोनी ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव जमशेद अहमद इमरान अहमद को मनोनयन पत्र देकर, माला पहना व मिठाई खिलाकर स्वागत किया
उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पद्माकर सिंह सोनी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जनता पार्टी आगामी 2024 के चुनाव के मद्देनजर अपना कमर कस चुकी है एवं लोकसभा की सभी सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है , इसी कड़ी में आज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार किया जा रहा है मैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देता हूं
उक्त अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद्माकर सिंह सोनी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के साथ जनता पार्टी को ऊंची बुलंदियों पर ले जाने के प्रति आश्वस्त हैं
प्रदेश संगठन सचिव सर्वेश कुमार राय , प्रदेश सचिव संजय अंगुरिया, प्रदेश प्रवक्ता राम प्रकाश दुबे,
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू विश्वकर्मा,अनीश मिर्जा, आफताब आलम, सौरभ पांडे ,गौरव पांडे आदि कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button