
संवाददाता इरफान कुरैशी।।
राजधानी लखनऊ के (पूर्व) क्षेत्र में थाना ठाकुरगंज पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की ।आज दिनांक ,
3,3,23, को मुखबिर की सूचना पर मेहंदी घाट डालल के पास से दो शातिर मोबाइल लुटेरे क्रमश 1 सोहेल उर्फ शाहरुख पुत्र शाबिर अली उम्र 20 वर्ष नि0 कंघी टोला निवाजगंज लखनऊ 2 सतीश कश्यप पुत्र सुरेश कुमार कश्यप नि0 सराय माले खां छोटा चौराहा के पास थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। जामा तलाशी से 3 मोबाइल एंड्राइड घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल यूपी 32 एचडब्ल्यू 9462 बरामद हुई। मोबाइल के बारे में पूछताछ करने पर यह तीनों मोबाइल बेचने जा रहे थे। वह दोनों लोग जिनके नाम दानिश व वली है। तथा उनकी मोबाइल की अपनी अपनी दुकान है। पंपिंग स्टेशन गउघाट के पास मोबाइल खरीदने के लिए हम दोनों लोगों का इंतजार कर रहे हैं। अभियुक्त निशादेही पर मोबाइल खरीदारों को पंपिंग स्टेशन गऊघाट थाना ठाकुरगंज क्रमशः एक दानिश उम्र 26 वर्ष नि0 544 सी 352/3 अलमास बाग बालागंज,2 वली नि0 238/38 कटरा नक्खास थाना चौक लखनऊ उम्र 22 वर्ष को जिनके कब्जे से लुटे हुए 5 एंड्राइड मोबाइल बरामद हुए।स0,140,23, धारा,41, सीआरपीसी व 411,413, भादवि पंजीकृत किया। इसी क्रम में,(पूर्व) डीसीपी एस चन्नप्पा,एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा,एसीपी इंद्र प्रकाश सिंह, द्वारा दिशा-निर्देश पर गठित की कई टीमें लगातार अपराधियों को धर पकड़ कर रही है।आज थाना ठाकुरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विकास राय नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।




