
संवाददाता इरफान कुरैशी।।
लखनऊ। पुलिस कमिश्नर एस0बी0 शिरडकर, द्वारा चलाया जा रहा अभियान में अपराधियों की धरपकड़ में गुडम्बा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ (उत्तरी) डीसीपी एस एम कासिम आब्दी, एडीसीपी अभिजीत आर शंकर, एसीपी विजय राज सिंह, द्वारा दिशा-निर्देश पर गठित की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं।
इस क्रम में आज थाना गुडंबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिनांक 2,3,23, को वादी मुकदमा द्वारा उसकी दुकान के गल्ले से चोरी हुए रुपयों के सम्बन्ध में स0,65,23, धारा 380 भादवि में पंजीकृत कराया गया। उक्त घटना कारित अभियुक्त संदीप रावत पुत्र राम प्रसाद रावत नि0 न0 1/150, सेक्टर जे जानकीपुरम छोटा पहाड़पुर कुर्सी रोड थाना गुडंबा लखनऊ उम्र 22 वर्ष को सीताराम मंदिर के निकट अंग्रेज मार्ग कंचना बिहारी मार्ग से समय 8:45 बजे गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से चोरी के 1860, रुपए बरामद हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय ने लगातार कार्यवाही से अपराधियों में मची हड़कंप।
अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाय जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आज थाना गुडम्बा प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय नेतृत्व में पुलिस टीम को हाथ लगी बड़ी सफ़लता। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।




