
संवाददाता इरफान कुरैशी।।
लखनऊ कमिश्नर एस0बी0 शिरडकर दिशा निर्देश द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में थाना दुबग्गा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ के (दक्षिणी) क्षेत्र के थाना दुबग्गा के अन्तर्गत अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा चलाय जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आज दिनांक 2,3,23, को थाना स्थानीय पर स0,052,23, धारा,392,411, भादवि में थाना दुबग्गा लखनऊ से सम्बन्धित 2 वांछित अभियुक्तगण 1 रफीक पुत्र रहीस नि0 छोटी कसमण्डी खुर्द मलिहाबाद जनपद लखनऊ उम्र 20 वर्ष 2 उमेश पुत्र अर्जुन नि0 कुंडला खेड़ा थाना आसीवन उन्नाव उम्र 19 वर्ष को लूट के 1 लाख रुपये लूट में प्रयुक्त एक वाहन विक्रम सहित कूड़ा चौराहे के पास थाना दुबग्गा लखनऊ से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस को एक के बाद एक सफलता प्राप्त कर रही है।
इस क्रम (दक्षिण) में पुलिस आयुक्त द्वारा दिशा निर्देश पर गठित कि कई टीमें लगातार अपराधियों को धरपकड़ कर रही हैं। आज थाना दुबग्गा प्रभारी निरीक्षण सुखबीर सिंह की नेतृत्व में पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।


