
संवाददाता इरफान कुरैशी।।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर एस बी शिरडकर द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में महानगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ (मध्य) क्षेत्र में दिनांक 2,3,23,को एक नफर अभियुक्त विवेक मौर्या पुत्र रमेश मौर्या उम्र 25 वर्ष नि0 511/38, पुराना बादशाहनगर नियर सीताराम गेस्ट हाऊस थाना महानगर लखनऊ हालपता सरकारी टेबुल तिवारीगंज निकट बीबीडी लखनऊ को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 11,8, ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। थाना प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस को एक के बाद एक सफलता प्राप्त कर रही है। ज्ञातव है कि जब से वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराधीयों के धर पकड़ अभियान चलाया है। तब से स्थानीय पुलिस भी सक्रिय दिख रही है। और लगातार अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर रही है।
इसी क्राइम में (मध्य) पुलिस आयुक्त,द्वारा दिशा-निर्देश पर गठित की पुलिस टीम लगातार अपराधियों को धर पकड़ कर रही है। जिसमें आज थाना महानगर प्रभारी निरीक्षण केशव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को हाथ लगी बड़ी सफ़लता। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।


