उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेलखनऊ

लखनऊ के हजरतगंज में ट्रैफिक का किया गया बदलाव, मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स रहेगी

लखनऊ । सूत्रों के मुताबिक क्रिसमस होने के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी की जितनी भी प्रमुख चर्च है उनके बाहर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इसके साथ ही लखनऊ के मुख्य चौराहों और बाजारों में हुड़दंग करने वालों पर विशेष तौर पर निगाह रखी जा रही है। वहीं हजरतगंज समेत क्रिसमस को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर के अनुसार डायवर्जन इन जगहों पर होगा । और यह डायवर्जन 25 दिसंबर से शुरु होने वाला 26 दिसंबर की दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगा ।

  1. वही मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
  2. वही बैंक आफ इण्डिया तिराहा से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा। इस ओर जाने वाले नवल किशोर रोड होकर जा सकेंगे।
  3. वही सुभाष परिवर्तन चौक चौराहे की ओर से वाहन मेफेयर अल्का होते हुये हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। उपरोक्त यह वाहन अशोक लाट चौराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकन्दरबाग, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज होकर जाएंगे।
  4. वही केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से कोई यातायात हिन्दी संस्थान की और नहीं आ सकेगा। यह यातायात स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज होकर जा सकेगा।
  5. वही हजरतगंज चौराहे से अल्का मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर जाएगा।
  6. वही हिन्दी संस्थान से वाहन मेफेयर की ओर न जाकर चिरैयाझील होकर जा सकेंगे।
  7. वही मफेयर तिराहा से अल्का तिराहे की ओर जाने वाले वाहन लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर जा सकेंगे।
  8. वहीअल्का तिराहा से वाहन बैंक आफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इधर की ओर से जाने वालों को मफेयर तिराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर जाना पड़ेगा।
  9. वही डनलप तिराहा से सामान्य तौर पर यातायात बैंक आफ इण्डिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर जाएंगे।
Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button