उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत उपजिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

संवाददाता सचिन पाण्डेय

उन्नाव। सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत जन समस्याओं के निवारण एवं सर्विस डिलीवरी में सुधार हेतु ’’प्रशासन गाॅव की ओर’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत गत रात तहसील सदर के ग्राम पंचायत कोरारीकला में उप जिलाधिकारी नूपुर गोयल द्वारा रात्रि चैपाल आयोजित कर लोगो की समस्याएं सुनीं गयीं।
जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि प्रशासनिक अधिकारीगण स्वयं गाॅवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा मौके पर ही ज्यादा से ज्यादा समस्याओं का निस्तारण करायें। रात्रि चैपाल में ग्रामीणों ने आवास, साफ सफाई, जल निकासी, पानी, जमीन के पट्टे, राशन वितरण, भूमि विवाद, चकरोड आदि समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिनका अनुश्रवण करते हुए उप जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिये कि समस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि अब इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में शीतकालीन चैपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा।

रात्रि चैपाल में तहसीलदार सदर विराग करवरिया, नायब तहसीलदार तनवीर हसन, सीओ बीघापुर विजय आनन्द, खण्ड विकास अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button