उन्नाव

भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

ब्यूरो ऋषभ तिवारी उन्नाव

उन्नाव- शहर के राघव रिसार्ट गेस्ट हाउस मे भारतीय जनता युवा मोर्चा उन्नाव का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। वर्ग का शुभारम्भ डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों मे संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता की अध्यक्षता मे भाजपा अवध क्षेत्र की महामंत्री नीरज वर्मा ने वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्यपद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य सुशासन एवं राष्ट्रवाद है। और हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने संस्कारों एवं विचारों से समाज मे एक विशेष स्थान रखता है।
द्वितीय सत्र मे जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह की अध्यक्षता मे भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तथा भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिये कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम और संघर्ष किया है।
तृतीय सत्र मे जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह की अध्यक्षता मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरविन्द त्रिपाठी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं को परिचित कराया और उन्हे समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन सत्र मे भाजयुमो की क्षेत्रीय मंत्री शिवान्जलि पाण्डेय की अध्यक्षता मे भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने संघ एवं विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों की पार्टी है। और भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ सदैव राष्ट्रहित और समाजहित मे कार्य करती है।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने कराया। वर्ग मे मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रीतेश चौहान, कुलदीप तिवारी, एवं नमन बाजपेयी, जिला महामंत्री अंकित यादव, जिला मंत्री अखिलेश प्रताप सिंह, विवेक राजपूत, शुभम तिवारी एवं ध्रुव नारायण शुक्ला, नीति एवं शोध प्रमुख अखिल गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अभय प्रताप सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अनुभव त्रिपाठी, प्रवीण शुक्ला, राम जी द्विवेदी, शान्तनु मिश्रा, मयंक मिश्रा, शुभम निगम एवं अभय लोधी सहित युवा मोर्च के 27वों मण्डलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button