
संवाददाता प्रज्ज्वल कुमार
उन्नाव।। थाना अचलगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमन टण्डन को किया गिरफ्तार
एसएसपी उन्नाव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 22 वर्षीय अमन टण्डन पुत्र सुनील, निवासी हुसैन नगर, कोतवाली उन्नाव को मनोकामना मंदिर के पास करौंदी मार्ग से पकड़ा।
आरोपी पर धारा 64(1), 127(2), 115(2), 352, 351(3), 123, 191(2) BNS व 5L/6 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5(क) SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अनिल कुमार त्रिपाठी और का0 शिवम यादव शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



