
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर ग्रांट के सामने बुधवार शाम करीब तीन बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठी 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल की पहचान रूपरानी पत्नी छोटेलाल, निवासी रानीपुर ग्रांट के रूप में हुई है। टक्कर के बाद उन्हें तत्काल सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि रूपरानी अपने बेटे के साथ घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।



