कानपुर।।पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही.
डिजिटल अरेस्ट के ज़रिए साइबर फ्रॉड का खुलासा.
5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार.
पकड़े गए अभियुक्त जय प्रकाश, शुभांकर सिंह, विक्रम सिंह,विनय प्रताप सिंह व राजू ठाकुर है.

पुलिस आयुक्त ने बताया, मुख्य आरोपी राजू ठाकुर के साथ 4 खाता धारकों को गिरफ्त में ले लिया गया है.
इसमें एक अन्य अभियुक्त के शामिल होने की खबर लगी है। वो सीएसएफ का सिपाही दाऊद अंसारी है। उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा.
पुलिस आयुक्त ने बताया, रामबाग निवासी भैरव प्रसाद पांडेय व उनकी पत्नी को 10 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल 2026 तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया था। और आतंकवादी फंड का डर दिखा कर उनसे 57 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए थे.
पुलिस आयुक्त ने बताया, इस गिरोह के तार 5 राज्यों से जुड़े हुए हैं। तथा इनके अंतरराष्ट्रीय संपर्क भी सामने आए हैं.
अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल,सिम कार्ड,बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज,फर्जी दस्तावेज,एक आर्टिगा मारुति कार व अन्य डिजिटल उपकरण बरामद.
सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
निरीक्षक सतीश चंद्र यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सौरव अत्री,सचिन सिरोही, हरेंद्र सिंह,अखिलेश जैरोनिया,मनीष यादव, हेड कांस्टेबल शरीफ खान, कांस्टेबल प्रशांत कुमार राजपूत,शिव नरेश व धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.


