
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
उन्नाव में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
अधिकारियों को जनहित के कार्यों में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
गेहूं खरीद में किसानों को प्राथमिकता देने और बिचौलियों पर नजर रखने को कहा।
गौ संरक्षण के तहत भूसा बैंक और गौशालाओं की बेहतर व्यवस्था के निर्देश।
हर घर जल योजना में तेजी और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
शहरों में साफ-सफाई, ड्रेनेज और संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज करने के निर्देश।
स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
बिजली आपूर्ति सुधारने और खराब ट्रांसफार्मर समय से बदलने के निर्देश।
स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोर।
कानून व्यवस्था पर सख्ती, थानों में हर हाल में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश।

