कौशाम्बी। जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैय्यदसरावा चौकी इलाके में बुधवार (25 मार्च 2026) को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिला जिसकी शिनाख्त अभी तक नही हो सकी है प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। चरवा पुलिस ने पहचान की अपील की है चरवा थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस अज्ञात वृद्ध व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल मोबाइल नंबर 9454403759 पर संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
Check Also
Close



