
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम भदिहा पकरा खुर्द निवासी अनुपम चौधरी उर्फ जया (28) पत्नी राहुल चौधरी ने दिनांक 26 दिन गुरुवार दोपहर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजनो ने लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
आपको बता दे मृतक अनुपम की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी उसके तीन माह की बेटी भी है। मौत की खबर सुनते ही उसके मायके पक्ष में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर लगाए हत्या के आरोप – मृतका अनुपम के पिता राजकुमार निवासी ग्राम सिकंदरपुर सरोसी थाना सदर कोतवाली उन्नाव ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा पति राहुल सास लीलावती ससुर शंकर व नन्द- सरोज (विवाहित) ये सब लोग शादी के कुछ दिन बाद से ही कम दहेज का ताना देकर गन्दी-2 गालियाँ देकर मारते-पीटते व दहेज में 10 लाख रुपये व चार पहिया वाहन की डिमान्ड कर तरह-2 से प्रताड़ित करते थे।
यह सब बात पुत्री ने अपने माता-पिता को बतायी, पिता ने कहा बेटी धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा।
पिता ने बताया कि घर में बहन की शादी होने के बाद पुत्री को दिनांक – 20 मार्च 2026 को शाजिश के तहत ससुराल पति व ससुर परिवार सहित बहाने से लिवा ले गये। दिनाड़क- 26/03/2026 को पड़ोसी द्वारा फोन से सन्तोष की माता जी द्वारा खबर मिली की तुम्हारी बेटी को जहर देकर मार दिया गया।
सूचित किए बगैर कराया पोस्टमार्टम – मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि बिना सूचना दिये पुत्री का पंचनामा भरकर पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम लखनऊ में करा दिया गया
तहरीर देते हुए राजकुमार ने कहा कि उपरोक्त घटना को संजान में लेकर ससुरालीजनों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करके मेरी बेटी को न्याय दिलाने का कष्ट करे।
पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत आत्महत्या, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।


