
मलिहाबाद।।पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश। 34 लाख की ठगी के मामले में 3 आरोपी अरेस्ट, टेलीग्राम,ऑनलाइन गेमिंग से रचा जाता था जाल, सुमित कुमार, अरबाज खान और छोटू मौर्य अरेस्ट। धनराशि को USDT डिजिटल करेंसी में बदलते थे, VPN,फर्जी नंबर से पहचान छुपाकर देशभर में नेटवर्क, गिरोह का सरगना अल्फा समेत अन्य की तलाश। मलिहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम की कार्रवाई।
जनसामान्य से अपील-
किसी भी अज्ञात लिंक, ऑनलाइन गेमिंग निवेश प्लेटफॉर्म या लालच देने वाले संदेशों पर विश्वास न करें।
अपनी बैंकिंग/OTP/व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना पर सूचना दें।


