
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
चैत्र नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिकंदरपुर सरोसी में ‘‘कन्या पूजन’’ कार्यक्रम संपन्न।
51 बालिकाओं का पूजन कर उन्हें फल व चुनरी भेंट की गई।
कन्या भोज का आयोजन कर बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
बालिकाओं को आत्मरक्षा व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
वूमेन हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।
महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में प्रखर गुप्ता, क्षमानाथ राय, अजय कुमार व अवधेश कुमार मौजूद रहे।
विद्यालय की वार्डन नीलम मिश्र व शिक्षिकाएं मिथलेश आर्या, सरिता गौतम, मीरा प्रजापति रहीं उपस्थित।
महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम में जागरूकता का संदेश दिया गया।



