
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
उन्नाव पुलिस का ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ा एक्शन।
294 किलो से अधिक मादक पदार्थों को किया गया नष्ट।
कार्रवाई जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में संपन्न।
161 मामलों से जुड़े जब्त नशीले पदार्थों का हुआ विनिष्टीकरण।
दही थाना क्षेत्र स्थित AOB प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में नष्ट किए गए पदार्थ।
270.799 किग्रा गांजा, 7.844 किग्रा चरस व 15.180 किग्रा डोडा शामिल।
200 ग्राम स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ भी किए गए नष्ट।
पूरी प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके व वीडियोग्राफी के साथ पूरी हुई।
एएसपी/सीओ सिटी दीपक यादव सहित अधिकारी रहे मौजूद।
पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने की कही बात।



