
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी ज़ोन के अंतर्गत थाना मड़ियांव पुलिस ने ई रिक्शा चोरी करने वाले को 5 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 5 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी के 2 ई रिक्शा 6 बैटरी बरामद हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार,मड़ियांव पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना पर 5 शातिर चोर चोरी के वाहनों के साथ मड़ियांव पुलिस ने पकड़ लिया, पकड़े गए व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर अपना नाम सलमान निवासी लाल कॉलोनी बालागंज जल निगम रोड थाना ठाकुरगंज लखनऊ, 2 फैज आलम निवासी बालागंज तीन बंदर के पास थाना ठाकुरगंज लखनऊ, 3 आरिफ निवासी बांस मंडी नई बस्ती थाना वजीरगंज लखनऊ,4 अमान निवासी विशाल सिटी थाना दुबग्गा लखनऊ,5 मोहम्मद तालिब निवासी बालागंज तीन बंदर के पास थाना ठाकुरगंज लखनऊ,
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी के 2 ई रिक्शा व 6 बैटरियां बरामद की हैं,
मड़ियांव थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज कर। अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) और 317(4) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



