
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। अमीनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता, मेहनत और नैतिक जिम्मेदारी का एक शानदार उदाहरण सामने आया है। लंबे समय से गुमशुदा एक मासूम बच्चे की तलाश में पुलिस टीम दिन-रात एक कर गई। आखिरकार, बच्चा मिल गया और उसे पूरी सुरक्षा के साथ उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। इस पल में परिवार की आँखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर मुस्कान ने पूरे इलाके में राहत की लहर दौड़ा दी।
यह सफलता अमीनाबाद थाने की टीम की लगन का नतीजा है, जहाँ थाना प्रभारी सुनील कुमार आजाद की नैतिकता और सक्रियता के कारण ऐसे संवेदनशील मामलों में लगातार बेहतरीन कार्यवाही हो रही है। उनके नेतृत्व में थाना टीम बच्चों की सुरक्षा और परिवारों की एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अन्य बहादुर पुलिसकर्मी, प्रकाश कुल्फी चौकी प्रभारी/सब-इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह सेंगर, जिन्होंने टीम का नेतृत्व संभाला और मामले को तुरंत गंभीरता से लिया, सब-इंस्पेक्टर शेखर टेटिया, जांच, समन्वय और फॉलो-अप में अहम योगदान, कांस्टेबल रणवीर, फील्ड में सक्रिय सहयोग और सहायता, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, टीम का मजबूत स्तंभ, जिनकी मेहनत से यह मंजिल हासिल हुई।
सक्षम अधिकारी/संस्था के माध्यम से बच्चे की सुपुर्दगी पूरी तरह कानूनी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई, जिससे परिवार में दोबारा जीवन की रौनक लौट आई।
परिवार की ओर से पूरी पुलिस टीम के प्रति हृदय से आभार! बच्चे की सलामती और परिवार की खुशी ही असली जीत है।



