
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को नौबस्ता मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार और राजकुमार निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए इलेक्ट्रिक तार के 10 बंडल और घटना में इस्तेमाल होने वाला एक ई-ऑटो (UP32 XN 1215) बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी सीतापुर रोड की ओर चोरी का माल ले जा रहे थे। अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।




