
अमेठी। ध्वनि फाउंडेशन के तत्वावधान में अमेठी जनपद के इन्दौना, महाराजगंज रोड स्थित मां अहोरवा भवानी मंदिर के पीछे दो फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन एवं प्रीतिभोज (भंडारा) का गरिमामय आयोजन हुआ।इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता को मजबूत करना, सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना तथा सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करना था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व क्षेत्रीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

ध्वनि फाउंडेशन की अध्यक्ष रिचा तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि शिव करन तिवारी ने व्यवस्थापक के रूप में सभी व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया।

आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना एवं आपसी सौहार्द का अनुकरणीय माहौल रहा। शिवकुमार तिवारी, जगन्नाथ मौर्य, राम प्रगट तिवारी, राम मूर्ति सरोज, रवि मिश्रा, बृजेश पाठक, देवराज शुक्ला, गंगेश पाठक, अरुण गिरी, ईमान बहादुर, विजय कुमार तिवारी, राम उजागिर तिवारी, गया प्रसाद तिवारी, आदित्य नारायण तिवारी, विकास तिवारी, अमरनाथ तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, अंकित तिवारी, सौरभ तिवारी, गौरव तिवारी, समीर तिवारी, सत्यम तिवारी, अंकुर पांडेय, विक्की पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उपस्थितजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक जागरण की प्रेरणादायक पहल बताया।

