
कानपुर।।सेंट्रल जोन कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में थाना बजरिया प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ड्यूटी के प्रति समर्पण व साहस के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से रजत पदक देकर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया

इसी सम्मान समारोह में डीसीपी सेंट्रल महोदय ने थाना बजरिया के मुख्य आरक्षी दीपक कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवा व कर्तव्यनिष्ठा के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट सेवा मेडल तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से रजत पदक देकर सम्मानित किया
इस सम्मान समारोह में डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने दोनों पुलिस कर्मियों की भूरि भूरि प्रशंसा की
डीसीपी सेंट्रल महोदय ने कहा, ऐसे सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं। अन्य पुलिस कर्मियों को प्रेरणा भी मिलती है



