-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता





लखनऊ, 28 जनवरी।
कानपुर रोड स्थित होटल होलीडे इन में एडवोकेट मनोज लाल और उनकी धर्मपत्नी शालिनी श्रीवास्तव की शादी की पच्चीसवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उनकी धर्मपत्नी नम्रता पाठक ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों ने जोड़े को 25वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार भी कार्यक्रम में पहुंचे और दंपत्ति को सिल्वर जुबली की बधाई दी।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ.पी. श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी गुड्डू त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ओ.पी. सिंह, लखनऊ के जाने-माने प्रसिद्ध कवि सर्वेश अस्थाना, भाजपा नेता सुरेश चन्द्र दुबे, वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत बनर्जी, पूर्व एडवोकेट जनरल आर.के. सरन, सन आई हास्पिटल के डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, पप्पू भाई (शिव भंडार), डॉ. ए के शर्मा, पेपर मिल कॉलोनी से सुशील श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, एम.एम. श्रीवास्तव, आर.डी. तिवारी (जेवीवी प्रेसिडेंट), एस.के. भार्गव (इनकम टैक्स बार प्रेसिडेंट), संजय मिश्रा (सेल्स टैक्स बार प्रेसिडेंट), अनूप प्रधान (जॉइंट कमिश्नर जीएसटी), कुंवर रोबिन्स (डिप्टी कमिश्नर जीएसटी), मुंबई की फिल्म सिंगर श्रेया बासु, उमेश श्रीवास्तव (एबीकेएम प्रेसिडेंट), वी.के. श्रीवास्तव (डिप्टी एंटरटेनमेंट कमिश्नर) और नीलांश बिल्डर के डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन उपस्थित हुए। सभी ने एडवोकेट मनोज लाल और शालिनी श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में गीत-संगीत और नृत्य का रंगारंग प्रदर्शन हुआ, जिसने समां बांध दिया।
सिल्वर जुबली समारोह का संचालन और संपूर्ण व्यवस्था एडवोकेट मनोज लाल के पुत्रों मुदित लाल और विदित लाल के दिशा निर्देशन में कुशलतापूर्वक किया गया।



