
इटावा-बकेवर थाना क्षेत्र इंद्रावखी गांव में एक घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया
चोरी किए गए 30 लाख रुपए के जेवर बरामद किये
पुलिस ने चोरी के आरोप में प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार किया
भांजी ने छह महीने में धीरे धीरे चोरी करके मामी के सारे जेवर अपने प्रेमी तक पहुंचा दिये।
अक्सर अपने मामा के घर रहने आती थी भांजी, भांजी पर विश्वास करके मामी अपने जेवरों के बारे में सारी जानकारी भांजी को दे रखी थी, भांजी के सामने तिजोरी खोल कर जेवरों को निकलना रखना करती रहती थी, भांजी को तिजोरी की चाभी की जानकारी थी

एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी ग्रामीण श्रीशचंद के निर्देशन में थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक उप निरी धीरेन्द्र कुमार, उप निरी स्वदेश कुमार और पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अहेरीपुर चौराहे से आरोपी भांजी और उसके प्रेमी योगेश निवासी नगला भदौरिया थाना बकेवर को किया गिरफ्तार।



