
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर और बीएलओ सम्मानित।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने तहसील सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान।
बीएलओ रामाशंकर (भाग 201), गौरव जायसवाल (भाग 240) और गरिमा अवस्थी (भाग 328) हुए सम्मानित।
सुपरवाइजर दीपचंद और शैलेंद्र सोनवानी को भी 100% कार्य पूर्ण करने पर सम्मान मिला।
डीएम ने कहा—समर्पण, परिश्रम और गुणवत्ता के साथ किया गया कार्य प्रशंसनीय।
अन्य बीएलओ और सुपरवाइजरों को भी इसी तन्मयता से कार्य करने की अपील।
एसआईआर कार्य में जिले में केवल 5% काम शेष, अभियान तेज गति से जारी।
81% फीडिंग पूरी, 62% मैपिंग पूर्ण—डीएम ने दी प्रगति की जानकारी।
13% ऐसे मतदाता चिह्नित, जो स्थानांतरित, मृत या विवाह उपरांत दूसरे स्थान पर गए।
डीएम ने सभी मतदाताओं से फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की।



