संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महानिरीक्षक निबंधन लखनऊ के निर्देश पर 8 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 तक रजिस्ट्रेशन विभाग का ऑनलाइन कार्य अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

दरअसल, इस दौरान विभाग द्वारा नेशनल जनरेशनल क्लाउड सर्वर (NGC) पर स्थानांतरण का कार्य किया जाएगा। स्थानांतरण कार्य के चलते इन तिथियों में कोई भी पंजीकरण (Registration) का कार्य संपादित नहीं हो सकेगा।
विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 10 और 11 नवम्बर को अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर नियत कार्यालयीय कार्य संपन्न करें।



