
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद से शिक्षक नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे वेणु रंजन भदौरिया ने जिले के विभिन्न विद्यालयों से आते हुए प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ भेट की। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन विद्यालयों से मांगा जा रहा क्रीड़ा शुल्क नियमावली के विरुद्ध है
तथा तत्काल इस पर रोक की बात की।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सहमत होते हुए विद्यालयों की नामावली बिना किसी क्रीड़ा शुल्क के जमा करने की सहमति दे दी है। वेणु रंजन के साथ गंगा सागर यादव, गौरव शुक्ला,शिवम तिवारी,रामजीवन, सत्यनारायण,भैयालाल यादव,तुलसीराम यादव, सेवक राम, धर्मसिंह,अरबिन्द पटेल,अवधेश पटेल, रमेश निषाद, कृष्णपाल सिंह, नरेन्द्र पटेल,अवधेश सिंह, ,आनन्द कुमार,नवीन कुमार,रामवीर सिंह,हिमाशु तिवारी आदि उपस्थित रहे।



