उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेलखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने 160 करोड़ रुपए की 144 आवासीय परियोजना का लोकार्पण किया

बुधवार को लोक भवन में आयोजित पुलिस विभाग के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 160 करोड़ रुपए की 144 आवासीय परियोजना का लोकार्पण किया।

बीते विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था एक मुद्दा थी। प्रदेश की आधी आबादी ने इसी मुद्दे पर सरकार के पक्ष में वोट किया। कानून व्यवस्था बेहतर होने के चलते ही बीते वर्षों में चार लाख करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में हुआ है । अब प्रदेश में निवेशक आना चाहता है और निवेश करना चाहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की सभी बीमारू प्रदेश की थी। विकास की कोई सोच नहीं थी। कानून व्यवस्था बदतर थी। हर दूसरे तीसरे दिन बड़े दंगे होते थे। जिसके कारण लोगों के धारणाएं बहुत खराब थी। उत्तर प्रदेश के अंदर कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। पुलिस कर्मियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। भर्तियां नहीं हो रही थी। पीएसी की 54 कंपनियां समाप्त कर दी गई थी। महिला पीएसी की कोई व्यवस्था नहीं थी। आपदा प्रबंध के लिए कोई बल नहीं था। हमने इन कमियों को दूर किया। 162000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की। पुलिस को आधुनिक बनाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के सभी परि क्षेत्रीय मुख्यालयों पर साइबर लैब की स्थापना की गई है।

Siddhartha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button