
जिला संवाददाता देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को थाना माखी क्षेत्र स्थित गंगा सिंह परमहंस इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं को एकत्रित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 112, 1098, 181, 1076, 102, 108, एवं 1930 — की विस्तृत जानकारी दी, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। साथ ही टीम ने छात्राओं को सरकार की प्रमुख महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे — कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए मिशन शक्ति अभियान को महिला जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।



