
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.09.2025 को थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 525/2025 धारा 87, 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएस की लोप कर धारा 69 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। आज दिनांक 07.10.2025 को थाना अचलगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र हनीफ नि0 ग्राम शेखपुर नहरिया थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र 26 वर्ष को खुरमापुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया।



