संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत उन्नाव पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन व मॉनीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज दिनांक 07.10.2025 को न्यायालय ADJ/FTC द्वारा “दुष्कर्म” के अभियोग में 01 अभियुक्त को दंडित किया गया है, जिनका विवरण निम्नवत् है-
•दिनांक 17.09.2021 को अभियुक्त मंगल माली पुत्र श्रीराम माली निवासी अमरसस थाना अचलगंज जनपद उन्नाव के विरुध्द थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 286/21 धारा 323/376 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियक्त को दिनांक 18.09.2025 को गिरफ्तार कर दिनांक 16.12.2021 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।
•आज दिनांक 07.10.2025 अभियुक्त उपरोक्त को 05 वर्ष सश्रम कारावास व 15500/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।
•अभियोजन विभाग से मनोज कुमार पाण्डेय व विवेचक तत्कालीन प्र0नि0 संदीप कुमार शुक्ला एवं पैरोकार का0 ज्ञानेन्द्र कोर्ट मोहिर्रर का0 प्रदीप कुमार का विशेष योगदान रहा।



