
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
लखनऊ भर्ती बोर्ड में तैनात और 2011 में पुलिस विभाग में सिपाही के रूप में भर्ती हुई अनुराधा पटेल का लंबी बीमारी के बाद उन्नाव जिला अस्पताल में निधन हो गया। फतेहपुर की मूल निवासी अनुराधा लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। हाल ही में छुट्टी पर अपने पैतृक गांव मैनहा, उन्नाव में रह रही थीं। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई और जिला अस्पताल में उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी असामयिक मौत ने परिवार, पुलिस विभाग और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।



