
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव ।। उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी ने पटाखा दुकानों पर कसा सुरक्षा शिकंजा
अकरमपुर, हुसैन नगर और अब्बासपुर में बड़े पैमाने पर निरीक्षण क्षितिज द्विवेदी (उपजिलाधिकारी सदर) और दीपक यादव (क्षेत्राधिकारी नगर) के नेतृत्व में निरीक्षण अनूप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी रहे मौजूद।
लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर की कड़ी जांच
दुकानों और फैक्ट्रियों के सभी सुरक्षा इंतजाम बारीकी से जांचे गए। अवैध भंडारण और बिक्री पर अधिकारियों ने सख्त चेतावनी जारी की।
दीपावली पर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मिशन
अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षा बनी रहे।
जनता से अपील
केवल लाइसेंसधारी और सुरक्षित दुकानों से ही पटाखे खरीदें। अवैध स्टॉक और बिक्री को तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।



