
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चल रहा है अलग-अलग स्थान में बड़े पैमानों में जुए का खेल।
पार्टनर मिलकर करोवन चौराहा स्थित स्वस्तिक होंडा के बगल वाली गली शेखपुर वार्ड नंबर 2 नाले के बगल में नीम के पेड़ के पास एक कोठरी बनी है जहां पर बाहरी जिले के जुआरी आकर सजाते हैं महफिल ।।
मुख्य सरगना का नाम भी पुलिस को दिया जा रहा काका ।। बाकी के नाम अज्ञात।।
विचार इस बात का है मीडिया को जानकारी हो जाती है पर पुलिस को क्यों नहीं हो रही।। नाम और लोकेशन सहित पुलिस को साझा किया गया है देखना यह है क्या महफिल सजने देगी उन्नाव पुलिस या बंद कराया जाएगा काला कारोबार।।
उन्नाव के कप्तान साहब जयप्रकाश जी को अवगत कराना चाहता हूं जिले में भिन्न-भिन्न स्थानों में बड़े पैमाने पर बुक माफिया सक्रिय हो गए हैं।।
लोकेशन और पता बताने के बाद भी अगर कार्रवाई न हो तो लोकल पुलिस प्रशासन पर उंगली उठना स्वाभाविक है।।



