ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची को बोलोरो कार ने रौंदा, बच्ची की घटना स्थल पर हुई मौत,बोलोरो चालक कार लेकर हुआ फरार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार चालक पर हिट एंड रन का मामला दर्ज।
आपको बता दें सोहरामऊ थाना क्षेत्र के नथई खेड़ा निवासी मोनू अपनी पत्नी और बच्ची चाहत के साथ ससुराल अचलगंज थाना क्षेत्र के चौसंधा गाँव निवासी प्रेमशंकर के यहां आए थे। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे बच्ची घर बाहर खेल रही थी। उसी समय पुरवा के गोदरवा निवासी अनुज अपनी बोलोरो कार से तेज रफ्तार में बच्ची को रौंदता हुआ निकल गया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित-घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के नाना प्रेमशंकर ने कार चालक अनुज के खिलाफ हिट एंड रन का के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम की मौके पर पहुंचे अधिकारी-अस्पताल में मौत की खबर सुनते ही गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। चौकी इंचार्ज ने समझाकर हटवाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख तीन थानों की फोर्स और बुलाई गई। एएसपी, एसडीएम, सीओ भी मौके पर पहुंचे।
चालक की गिरफ्तारी होने के बाद हुए शांत- अचलगंज थाना प्रभारी पाठक ने चालक को गिरफ्तार करने का फोटो दिखा कर लोगों को शांत कराया।



