जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेक ऑनलाइन शॉपिंग एप का शिकार हुए पीड़ित के खाते में फ्रॉड कर निकाली गई 25,000/- रू0 की धनराशि रिफण्ड कराई गई।
दिनांक 03.09.2025 को प्रशांत चन्द्र सक्सेना निवासी गिरजाबाग सिविल लाइन जनपद उन्नाव द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई कि फेक आनलाइन शॉपिंग एप के जरिये प्रार्थी के साथ 35000/- रू0 का फ्राड हुआ है। शिकायत पर थाना कोतवाली साइबर टीम उन्नाव द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 05.09.2025 को पीड़ित के खाते में 25000/- रूपये की धनराशि रिफण्ड करायी गयी तथा शेष धनराशि की वापसी हेतु कार्यवाही प्रचलित है।