
अमेठी, 05 सितंबर। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वे कस्बा जगदीशपुर में जुलूस के समय मौजूद रहे और ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सतर्कता बरतने तथा त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी ने मौके पर उपस्थित धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमाम और मौलानाओं से संवाद किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएँ तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।