जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 05.09.2025 को उ0नि0 गंगा प्रसाद मय हमराह फोर्स द्वारा थाना फतेहपुर चौरासी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 344/2025 धारा 64(1), 74,351 (3) बीएनएस मे वांछित अभियुक्त पुत्तीलाल पासी पुत्र झब्बलाल पासी निवासी मो० तराई कस्बा ऊगू थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव उम्र करीब 40 वर्ष को कस्बा ऊगू जाने वाले मार्ग पर निरंजन सिंह डिग्री कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया।