
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव ।।ट्रेन के इंतजार ने खड़ी महिला की उन्नाव की ओर से आ रहे रेल के इंजन से टकराने से हुई मौत।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
बताते चले बुधवार अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरारी कलाँ के मजरा रताखेड़ा निवासी रामवती पत्नी स्व राम विशाल उम्र लगभग 55 बीघापुर अपने बेटे लाला की ससुराल जाने के लिए पांच बजे रायबरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लिए कोरारी रेलवे स्टेशन पर आई थी उसी समय उन्नाव की ओर से एक रेल का इंजन आ गया। रामावती जब तक कुछ समझती इंजन की चपेट में आ गई ।आस पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी ।
रामावती के एक बेटा व एक बेटी है दोनों की शादी हो चुकी है। बेटा विदेश में है रामावती बीघापुर अपनी बहू के पास जा रही थी । बेटे को फोन से सूचना दी गई है।।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

