
झाँसी(बबीना): झाँसी जनपद के थाना बबीना परिसर में आगामी गणेश उत्सव एवं बारावफ़ात पर्व के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण शांति समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने की।
इस बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिकगण, व्यापारी बंधु, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि, पत्रकार, गणेश उत्सव समितियों के सदस्यगण एवं युवा साथी सहित नगर के सम्मानित आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
गणेश उत्सव को लेकर दिशा-निर्देश
थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव 14 दिवसीय पर्व है, ऐसे में पूरे नगर में धार्मिक माहौल रहेगा। इस दौरान सभी समिति एवं आमजन को मिलकर त्यौहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान देने की अपील की—
हर गणेश पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।
पंडालों में बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
रात में कम से कम दो स्वयंसेवकों की ड्यूटी पंडालों में लगाई जाए।
विसर्जन के दिन शराब पीकर कोई भी व्यक्ति जुलूस में शामिल न हो।
महिलाओं व बच्चों को नदी-तालाब के किनारे ले जाने से परहेज़ करें।
सभी मूर्तियों का विसर्जन दिन के समय ही किया जाए।
थाना प्रभारी ने कहा कि – “आप सभी लोग खुद ही त्यौहार इतनी अच्छी तरह मनाएं कि पुलिस की आवश्यकता न पड़े। पुलिस सदैव आपके साथ है और सुरक्षा की दृष्टि से हर समय तत्पर रहेगी।”
बारावफ़ात को लेकर मुस्लिम
बैठक में बारावफ़ात पर्व को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने मुस्लिम समुदाय से विचार-विमर्श करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया।
ग्राम खैलार में 5 सितम्बर को बारावफ़ात का जुलूस निकाला जाएगा। उसी दिन माता रानी की शोभायात्रा भी निकाली जानी है। इस स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने दोनों आयोजकों से आग्रह किया कि वे समय निर्धारित करें ताकि दोनों जुलूस शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हो सकें।
तालाब की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था
गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों ने बड़े तालाब की सफाई कराने की मांग रखी, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस विषय में संबंधित विभाग को अवगत कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में शामिल गणमान्यजन
बैठक में बड़ी संख्या में समाजसेवी, व्यापारी, राजनीतिक व धार्मिक संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. अजय साहू, बीजेपी महामंत्री मनोज साहू, जामा मस्जिद सदर युसूफ राईन, लियाक़त अली, अमर खान, दिनेश मिश्रा, रमेश चंद्र साहू ठेकेदार, श्रीप्रकाश दुबे, सुरेश जैन, एडवोकेट शिवकुमार गुप्ता, डॉ. बाबूलाल नामदेव, डॉ. रामकिंकर नामदेव, सुरेन्द्र समाधिया, शौकत अली खान, हाजी सलीम खान, मोहम्मद आशिक खान, अभय कुमार जैन, धर्मेंद्र राय उर्फ डब्बू प्रधान, जगदीश बिलगईयां, जीतेन्द्र साहू, जिनेश दास जैन, प्रमोद जैन, मनीष पाण्डेय, प्रकाश चंद्र जैन, प्रभु दयाल, मनोज गुप्ता नाना, नरेन्द्र सिंह नरवरिया, साहवेन्द्र सिंह चौहान, गौरव यादव, भजन जैन, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, सुनील राजपूत सिमरावारी, उमेश राजपूत, हसेंन्द्र प्रताप सिंह, पंकज तिवारी, नवीन साहू उर्फ वीरू (अध्यक्ष छावनी बाग के राजा), प्रियांक गौतम प्रधान खैलार, एडवोकेट संदीप सिंह, उमेश पाण्डेय, रसीद एहमद, रफीक खान, गुलाम रसूल, गाँधी सुरेंद्र साहू, शैलेन्द्र साहू उर्फ बंटी, संदीप साहू आदि।
इस शांति समिति बैठक के माध्यम से थाना प्रभारी ने दोनों समुदायों से अपील की कि वे भाईचारे और आपसी सहयोग के साथ अपने-अपने पर्व मनाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि पर्व-त्यौहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।



