
फतेहपुर ।जिले के हसवा विकासखंड में 24 मई 2026 को सोशल एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी मिचकी द्वारा आयोजित “सामान्य बुद्धि परीक्षा 2026” सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में 128 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जबकि कुल 151 पंजीकरण हुए थे और 23 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का केंद्र अखिल भारतीय सहदेई सेवा संस्थान रसूलपुर भभैचा में बनाया गया था।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है। क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह परीक्षा पिछले दो वर्षों से आयोजित की जा रही है।
परीक्षा के सफल आयोजन में सोशल एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी मिचकी के अध्यक्ष राकेश सविता, परीक्षा प्रभारी आचार्य बाबू सिंह (समाजसेवी) और सह परीक्षा प्रभारी सचिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
परीक्षा ड्यूटी पर 10 शिक्षकों को तैनात किया गया था, जिनमें अनुज मौर्य, काजल, अभिलाषा, विकास साहू, प्रेम कुमार, अश्विनी कुमार अग्निहोत्री, अखिलेश यादव, शनि यादव, दुर्गेश यादव और सूघर सिंह शामिल थे। सघन तलाशी अभियान में मनोज कुमार, बृजेश सिंह और महेंद्र सिंह ने सहयोग किया।
इस परीक्षा को सफल बनाने में अभिलाषा, राम सूरत लाल, मनोज कुमार, अश्विन कुमार अग्निहोत्री, धीरज सिंह, महेन्द्र सिंह, रामनाथ वर्मा, कामता सक्सेना, प्रभात सिंह (छोटू), हिमांशु, मरोत्तम सिंह, गुरुदत्त सिंह, अजय प्रताप, श्याम सिंह, सत्यनारायण यादव, गुलाब सिंह, धनीराम, आसिफ शाह, राज मौर्य, शिवकरण सिंह और अधिवक्ता बृजेश यादव सहित कई अन्य लोगों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। परीक्षा के परिणाम जून माह में घोषित किए जाएंगे, जिसकी तिथि जल्द ही निर्धारित कर जारी की जाएगी।



