
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से 24 टूटते रिश्तों में फिर आई मिठास।
काउंसलिंग और महिला हेल्पडेस्क की मेहनत से दंपतियों ने साथ रहने की जताई सहमति।
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में शनिवार को हुआ विशेष परामर्श सत्र।
पति-पत्नी के विवादों को आपसी संवाद और समझाइश से कराया गया समाप्त।
महिला थाना से 5 और गंगाघाट थाना क्षेत्र से 4 जोड़ों का हुआ समझौता।
बांगरमऊ और परिवार परामर्श केन्द्र से 3-3 दंपतियों ने दोबारा साथ रहने का लिया फैसला।
पुरवा और हसनगंज से 2-2 जबकि कई थानों से 1-1 जोड़े को सहमति के साथ विदा किया गया।
परामर्शदाताओं ने रिश्तों की अहमियत समझाकर परिवार बचाने का किया प्रयास।
महिला पुलिस टीम और परामर्श समिति की सक्रिय भूमिका से सुलझे पारिवारिक विवाद।
एसएसपी के निर्देशन में चल रही पहल से कई परिवारों में लौटी खुशियां।



