
कानपुर।।एमपीसीसी के गोदाम में लगी भीषण आग.
मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का.
सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची फजलगंज फायर स्टेशन से 3 दमकल गाडियां.
देखा तो भैलामऊ, भीमसेन स्टेशन रोड पर स्थित मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के भंडारण गृह में भीषण आग लगी हुई है.
मामले की गंभीरता को देखते सीएफओ दीपक शर्मा ने पनकी, किदवई नगर, कर्नलगंज व माती फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियों को बुलाया.
सीएफओ दीपक शर्मा स्वयं रहे मौके पर मौजूद.
सीएफओ दीपक शर्मा के निर्देशन में फायर कर्मियों ने आग बुझाना प्रारंभ किया.
अत्यधिक टेम्प्रेचर व ज़हरीले धुएं के बीच फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग से जंग लड़ना जारी रखा.
तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद फायर कर्मियों ने पा लिया आग पर काबू.
आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है.
कोई जनहानि की सूचना नही है.



