
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जनपद के सिकंदरपुर करण ब्लॉक की कटरी पीपरखेड़ा ग्राम पंचायत के मुख्तार नगर मे बाढ़ से प्रभावित लोगों को दी राशन किट भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बाढ़ पीड़ितों को राशन खाद्य सामग्री बांटते हुए कहा किसी को भी भूखे सोने नहीं दिया जाएगा मुख्तार नगर में लगभग 10-15 लोग मुस्लिम समाज के बाढ़ में प्रभावित लोगों को राशन किट देकर हर मदद संभव के लिए जिला अध्यक्ष ने कहा बाकी उपस्थित लोगों को कटरी पीपरखेड़ा प्रधान प्रतिनिधि अनिल निषाद ने हर मदद संभव के लिए कहा और सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकारी राशन किट दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा क्षेत्र में किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी लोगों ने प्रधान की प्रशंसा करते हुए सरकार की भी प्रशंसा की बाढ़ से पीड़ित परेशान राशन पाकर खुश हुए वहीं कुछ लोगों को अभी राशन नहीं मिल पाया था प्रधान ने आश्वासन दिया और कहा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोगों को सरकार की तरफ से राशन किट दिलाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं और करूंगा। क्षेत्र में कुछ लोगों का यह भी कहना था अभी कटरी पिपर खेड़ा क्षेत्र में काफी लोग ऐसे हैं जो बाढ़ से प्रभावित है उन तक राशन अभी नहीं पहुंच पाया है प्रधान प्रतिनिधि अनिल निषाद ने आश्वासन देते हुए हर मदद संभव के लिए और राशन किट दिलाने के लिए कहा और क्षेत्र की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए कहा।



