
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।परियर क्षेत्र के ग्राम मरौंदा मझवारा में चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग लग गई।
सुबह खाना बनाते समय छप्पर में आग पकड़ने से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई।
मजदूरी पर गए रविशंकर राठौर के घर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग में बर्तन, कपड़े, चारपाई, भूसा और करीब 5 कुंतल गेहूं जल गया।
घटना से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
सूचना मिलते ही लेखपाल योगेश कुमार मौके पर पहुंचे।
राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
प्रधान प्रतिनिधि आलोक तिवारी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की बात कही गई है।



