
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।अंचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरारी कला के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को सुरक्षा समितियों के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश पाठक ने की। इस दौरान ग्राम सभा के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
बैठक की शुरुआत में थाना प्रभारी ने रजिस्टर नंबर 3 के तहत लाइसेंसधारियों की सूची की जानकारी ली और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के सत्यापन पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार अपराधियों पर नकेल कसने में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी अपराधी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सुरक्षा समिति के गठन पर चर्चा की गई थाना प्रभारी ने समिति के सदस्यों से अपेक्षा की कि छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण गांव में ही पुलिस की मदद से किया जाए।



