
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं राजधानी के खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाला खाद्यपदार्थ उपलब्ध कराने के लिए” जागरूकता अभियान” शुरू किया
मंगलवार देर शाम तक उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की एवं किराना, रेस्टोरेंट एवं खाद्यान विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई
बैठक में सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीतिका केशरी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद शाकिब ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा विभाग के नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
व्यापारी जागरूकता बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई तथा इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। तथा बैठक में राजधानी के किराना,रेस्टोरेंट एवं खाद्यान्न व्यापारी मुख्य रूप से शामिल हुए।
जागरुकता बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने
एफ एसएस एआई के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा विभाग का उद्देश्य किसी व्यापारी का उत्पीड़न करना नहीं है।
विभाग का उद्देश्य व्यापारियों को जागरूकता के साथ नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाला खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है
बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अधिकारियों से व्यापारियों को जागरूक करने तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के नियमों की जानकारी का प्रचार प्रसार और अधिक गति से किए जाने के बात पर जोर दिया।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा विभाग को पहले
बाजारों में जागरुकता अभियान चलाना चाहिए
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया 16 अगस्त से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल राजधानी में खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ
बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाएगा
इस अवसर को बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ साथ नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाला खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिका केसरी व्यापारियों को विस्तार से जानकारी देते हुए
विभाग के नियमों की निम्न जानकारी दी—– लाइसेंस एवम पंजीकरण हेतु FOSCOS पोर्टल पर ही आवेदन करें। विक्रय बिल पर FSSAI नंबर अवश्य अंकित कराए। जिसके पास FSSAI नंबर न हो उस विक्रेता को खाद्य पदार्थो का विक्रय न करे।
लाइसेंस में अंकित शर्तो का अनुपालन करें। D1 यानी कि वार्षिक विवरण विनिर्माता गण समय से FOSCOS पोर्टल पर भरे,अन्यथा विलंब शुल्क देय होगा। बेकरी, मिठाई शॉप , होटल, रेस्टोरेंट हाइजीन रेटिंग कराए जिससे आम जनमानस को उनके खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता के विषय में जानकारी मिल सके। खरीद विक्रय के अभिलेख मांगे जाने पर अवश्य दिखाए तथा इन्हे संरक्षित भी रखे।
किसी परेशानी पर जिलाधिकारी कार्यालय में स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय से सीधे संपर्क करे। बिचौलिए से बचे।
व्यापारी जागरूकता बैठक में संगठन के नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ,संजय अग्रवाल ,अजय प्रताप सिंह ,संदीप गुप्ता, प्रकाश मोहन भार्गव , अभिषेक केसरवानी ,दिनेश शर्मा ,संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।



