
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। थाना बेहटा मुजावर प्रभारी निरीक्षक द्वारा दिए जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह हमराह हे0 कां0 वीरेंद्र कुमार, हे0 कां0 जितेंद्र गौतम, हे0 कां0 सुभाष चन्द्र मय हमराह फोर्स द्वारा गौरिया कला की तरफ से निर्माण गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेंन रोड से अभियुक्त मोबीन पुत्र रहीस उम्र करीब 31 वर्ष ग्राम गौरिया कला थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव को कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर व चोरी की मोटरसाइकिल सं0 UP32KB2157 होंडा सीडी 110 ड्रीम डीलक्स बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल लखनऊ से राजाजीपुरम टेंपो स्टैंड पत्थर कटा के बीच से एक दिन पहले चोरी की थी । मोटरसाइकिल संख्या UP32KB2157 के वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी की गई तो यह मोटरसाइकिल आदर्श पांण्डेय पुत्र पुत्तन पांण्डेय निवासी E 5174 सेक्टर 11 राजाजीपुरम लखनऊ के नाम पंजीकृत होना पायी गयी।
वाहन स्वामी से सम्पर्क कर जानकारी की गयी तो वाहन स्वामी आदर्श पांण्डेय द्वारा बताया गया कि मैं मोटरसाइकिल सं0 UP 32 KB 2157 का वाहन स्वामी हूँ तथा मेरी मोटरसाइकिल दिनांक 27.07.25 को करीब एक बजे दिन में चोरी हो गई थी जिसकी मैं तलास कर रहा था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में अभियोग पंजीकृत किया गया।


